Volvo XC90 Facelift: नई स्टाइल और नई फीचर्स के साथ

Volvo XC90 Facelift एक बड़ी और शानदार कार है, जो भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। जिसे लोग इसकी मजबूत बॉडी, बढ़िया, सेफ्टी और आरामदायक सीट के लिए पसंद कर रहे हैं। Volvo XC90 में बढ़िया फीचर्स और तकनीक दी गई है। इस कार का लुक भी अब और ज्यादा स्टाइलिश हो गया है। Volvo XC90 का नाम आते ही एक बड़ी और शानदार SUV का ख्याल आता है। यह कार हमेशा से अपनी मजबूत बनावट, लग्जरी लुक और सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी गई है।

नई Volvo XC90 में बाहर से लेकर अंदर तक कई छोटे बड़े बदलाव किए गए हैं। जिससे यह पहले से भी ज्यादा लग्जरी हो गई है, साथ इसमें नया इंजन और कई सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े गए हैं। Volvo XC90 facelift अपने इलेक्ट्रिक SUV EX90 से इंस्पायर होकर कई नई डिजाइंस और फीचर्स के साथ आई है। आईए जानते हैं इस नई Volvo XC90 फेस लिफ्ट के फीचर्स के बारे में।

डिजाइन में बदलाव

Volvo XC90 में हल्का मेकओवर और कुछ खास डिजाइन में बदलाव किया गया है।

  • Volvo XC90 कार में आगे की ग्रिल अब ज्यादा प्रीमियम और बड़ी हो गई है, जिससे इसका लुक और भी शानदार लग रहा है।
  • हेडलाइट्स में Volvo की सिग्नेचर “थोर हैमर” LED लाइट्स दी गई है, जो रात में इसे बहुत शानदार बनाती है।
  • बंपर और अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी नया दिया गया है, जो इसे और स्टाइलिश लुक दे रहा है।

इंटीरियर और फीचर्स

Volvo XC90 कार का केबिन हमेशा से ही लग्जरी और आरामदायक रहा है, और फेस लिफ्ट में इसे और भी बेहतर किया गया है।

  • Volvo XC90 में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 11.2 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट करता है।
  • Volvo XC90 कार में नई सीट अपहोलस्ट्री और डैशबोर्ड पर वुड फिनिशिंग दी गई है, जो केबिन को एक प्रीमियम फील देती है।
  • Volvo XC90 कार में 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और हर्मन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • नई डायगोनल स्लैट ग्रिल SUV को एक फ्रेश लुक दे रही है।
  • Volvo XC90 कार में नया Mulberry Red कलर ऑप्शन और दिया गया है, जबकि Crystal White, Onyx Black, Bright Dusk, Denim Blue और Vapour Grey ऑप्शन है।

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Volvo XC90 कार में माइल्ड हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जिससे यह कार ज्यादा माइलेज देती है और चलाने में भी स्मूथ रहती है।

  • Volvo XC90 कार में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन में इलेक्ट्रिक मोटर मिल रही है, जिससे कुल मिलाकर 300hp से ज्यादा की पावर मिलती है।
  • यह कार ऑल व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ आती है जिसे हर तरह के रास्तों पर यह आराम से चलती है।
  • अब केबिन रिसाइकल मैटेरियल्स का भी यूज किया गया है, जिससे यह ज्यादा सस्टेनेबल बन गया है।
  • यह कार Google Play, Google assistant or Google maps को भी सपोर्ट करती है और OTA अपडेट्स के साथ मिल रही है।
  • इसके साथ ही ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीट में मेमोरी, वेंटिलेशन, हीटिंग और मसाज फंक्शन भी शामिल है।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में Volvo का कोई मुकाबला नहीं है, और नई Volvo XC90 facelift तो इसमें आगे है।

  • Volvo XC90 एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम के साथ यह कर अपने आप ब्रेक लगाने, लेन में रहने और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिल रही है।
  • इसके अलावा, इसमें 7 एयरबैग्स, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ट्रेक्शन कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।

निष्कर्ष

आप भी एक ऐसी लग्जरी SUV चाहते हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ सुरक्षित और बढ़िया फीचर्स हो, तो Volvo XC90 facelift एक शानदार विकल्प है। इसका दमदार इंजन, प्रीमियम इंटीरियर और Volvo की बेहतरीन सेफ्टी इसे एक परफेक्ट फैमिली SUV बनाते हैं।

Leave a Comment