Maiya Samman Yojna-
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार से उनके खाते में एक साथ तीन माह की राशि जमा होनी शुरू हो जाएगी। उन्हें जनवरी-फरवरी तथा मार्च माह की राशि एक साथ दी जाएगी उनके खाते में ₹7500 जमा किए जाएंगे। इस तरह प्रत्येक महिला लाभार्थी के खाते में साढे ₹7000 एकमुश्त जाएंगे। महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग में शुक्रवार को तीन माह की राशि के भुगतान के लिए बिल ट्रेजरी को भेज दिया।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत, झारखंड सरकार महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने के लिए 3 महीने की राशि एक साथ उनके खाते में जमा कर रही है। 38 लाख महिला लाभार्थियों को जनवरी-फरवरी और मार्च महीने की राशि एकमुश्त प्रदान की जाएगी जिससे उनके खाते में 7500 आएंगे। आधार सीडिंग और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने वाली महिलाओं को यह राशि मिलेगी। अब होली के पावन पर्व पर सभी मंईयां अपने परिवार के साथ खुले मन से रंगों का आनंद ले सकती है, और इस सम्मान राशि का उपयोग अपने परिवार की खुशियों को बढ़ाने में कर सकती है।
Maiya Samman Yojna- Overview
Scheme name | Mukhyamantri Maiya Samman Yojana |
State | Jharkhand |
beneficiaries | Economical Weaker women of the Jharkhand state |
Monthly benefit | ₹2500 per month |
Mode of Payment | Direct bank transfer |
Launch year | 2024 |
Age limit | 18-50 year |
Official website | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojna- 38 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में जाएगी राशि
सूत्रों के मुताबिक, इस योजना के अंतर्गत 38 लाख महिलाओं के खाते में राशि जाएगी जिनकी आधार सीडिंग बैंक खाते से हो चुकी है तथा जिनका सत्यापन हो चुका है। जिनके आधार अभी तक बैंक खाते से नहीं जुड़ा है उन्हें होल्ड पर रखा गया है सत्यापन के बाद उनके खाते में भी राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। 38 लाख महिलाओं के खाते में राशि भेजी जाने से लगभग 2850 करोड रुपए का भुगतान होगा। इससे पहले दिसंबर माह तक की राशि का भुगतान 56 लाख महिला लाभार्थी के खाते में हुआ था।
झारखंड सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और जीवन स्तर में सुधार के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।
Maiya Samman Yojna- अब तक क्यों नहीं मिली राशि?
झारखंड सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री मैया समान योजना के तहत, पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता दी जानी थी, लेकिन कई लाभार्थियों को अब तक यह राशि नहीं मिली है इसकी मुख्य वजह तकनीकी दिक्कत/दस्तावेज सत्यापन में देरी बैंक खाते में आधार सीडिंग न होना और सरकारी प्रक्रिया में विलंब हो सकता है, सत्यापन के क्रम में लगभग 1 लाख भारतीयों के नाम काटे हैं इन्हें अभी से योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार के अनुसार जनवरी और फरवरी 2025 की लंबित किस्तों का भुगतान होली से पहले कर दिया जाएगा।
Maiya Samman Yojna- त्योहार से पहले महिलाओं को मिलेगी खुशी, होली से पहले मंईयां सम्मान की राशि- हेमंत सोरेन
मंईयां सम्मान योजना की राशि होली से पहले महिलाओं के खाते में पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा सत्र के दौरान शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा शनिवार को महिला दिवस है होली का त्यौहार भी है और रमजान का महीना भी चल रहा है। त्यौहार में महिलाओं के चेहरे पर खुशियां होगी। सभी को पता है कि कुछ त्रुटियां की वजह से पैसा नहीं भेजा जा रहा था उसे ठीक किया जा रहा है होली से पहले राशि भेज दी जाएगी। त्योहार से पहले महिलाओं को उनका हक मिल जाएगा। इससे झारखंड की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को बड़ी सहायता मिलेगी और वह आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम बढ़ा सकेगी।