अगर आप अपने बच्चे का KVS में एडमिशन करवाना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेज पहले से ही तैयार करने होंगे। जिससे आवेदन की प्रक्रिया भी आपके लिए आसान रहेगी और किसी तरह की समस्या भी नहीं होगी। केंद्रीय विद्यालय मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारी के बच्चों के लिए होते हैं लेकिन इनमे कुछ सीटें सामान्य लोगों के बच्चों के लिए भी होती है। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लिए एडमिशन करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन 7 मार्च से शुरू हो गए हैं। जिन बच्चों का एडमिशन करवाना है उनके लिए सुबह 10:00 बजे रजिस्ट्रेशन का लिंक ओपन कर दिया जाता है। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए एडमिशन की अंतिम तारीख 21 मार्च, रात 10 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
केंद्रीय विद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आप अपने बच्चों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थी का एडमिशन करवाने के लिए उम्र 31 मार्च 2025 को कम से कम 6 साल होनी जरूरी है। मतलब विद्यार्थी का जन्म 1 अप्रैल 2019 या उससे पहले का होना जरूरी है।
केंद्रीय विद्यालय ने कक्षा 3 के लिए भी ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक https://balvatika.kvs.gov.in उपलब्ध कर दिया है। केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थी का एडमिशन करवाने के लिए कक्षा 1 के विद्यार्थी की आयु 3 से 4 वर्ष, कक्षा 2 के विद्यार्थी की आयु 4 से 5 वर्ष और कक्षा 3 के विद्यार्थी के लिए उनकी आयु 5 से 6 वर्ष होनी जरूरी है।
KVS Admission Form 2025 Required Documents
KVS में एडमिशन करवाने के लिए बच्चों के जरूरी दस्तावेज नीचे बताए गए हैं।
- जन्म प्रमाण पत्र: बच्चों की आयु स्थापित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी है। यह नगर निगम, ग्राम पंचायत, अस्पताल या किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से जारी होना चाहिए।
- बच्चों की पासपोर्ट साइज फोटो: आवेदन पत्र के साथ लेटेस्ट खींची गई फोटो होनी चाहिए।
- निवास प्रमाण पत्र: राशन कार्ड, बिजली बिल, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट आदि में से कोई भी एक दस्तावेज होना जरूरी है।
- जाति प्रमाण पत्र: यदि आप अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से है तो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त जाति प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
KVS Admission Form 2025-Important date
Online application for class 1st Start Date | 7, March 2025 |
Online application for class 1st Last Date | 21, March 2025 |
Class 1st Provisional List Date | 25, March 2025 |
Class 1st or 3rd Provisional List Date | 26, March 2025 |
Online application for class 2 Start Date | 2 अप्रैल 2025 |
Online application for class 2 Last Date | 11 अप्रैल 2025 |
KVS Admission करवाने के लिए आयु सीमा
- कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए आयु 3 से 4 साल तक होनी चाहिए।
- कक्षा 2 के लिए विद्यार्थी की आयु 4 से 5 साल की आयु होनी चाहिए।
- कक्षा 3 की विद्यार्थियों के लिए आयु 5 से 6 साल होनी चाहिए।
- Note: तीनो कैटेगरी में आयु की गणना 31 मार्च 2025 के आधार पर की जाएगी।
KVS Admission Form 2025: Class 2 (important Date )
अगर किसी को केंद्रीय विद्यालय में क्लास 2 में एडमिशन चाहिए तो अभी सीटें खाली है। कक्षा 2 के लिए एडमिशन 2 अप्रैल 2025 से शुरू हो जाएंगे। कक्षा 2 के लिए एडमिशन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 तक है। यह पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन होने वाली है। आवेदन से संबंधित सभी डॉक्यूमेंट स्कूल में प्रिंसिपल ऑफिस में जमा करने होंगे।
KVS Admission Form 2025 भरने में गलती होने पर होगी परेशानी
अगर आप केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको फॉर्म भरते समय बहुत ही सावधान रखनी होगी। किसी भी गलती की वजह से आपका फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है या एडमिशन में प्रॉब्लम आ सकती है। कक्षा 2 और 3 के लिए ऑनलाइन द्वारा आवेदन नहीं किया जाएगा। कक्षा 2 और उससे ऊपर के लिए प्रवेश एवं रजिस्ट्रेशन के बारे में सभी जानकारी विद्यालयों की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। ऐसे में आवेदन करते समय अभिभावकों को यह जाना जरूरी है कि रजिस्ट्रेशन करते समय कोई भी प्रकार की गलती ना हो।